भाजपा प्रदेश-उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने माँ शारदा शक्तिपीठ में मत्था टेका
संकल्प सवेरा, जौनपुर। माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर मन्दिर जौनपुर मे देवी माँ शारदा के चरणो मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश-उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने मत्था टेका । उपाध्यक्ष जी के साथ लखनऊ से आये उत्तर-प्रदेश चीनी मिल फेडरेशन व पैक्स-पैड उत्तर प्रदेश सरकार के डायरेक्टर मनीष साहनी व उन्नाव-लखनऊ क्षेत्र से विधान परिषद् सद्स्य श्री राम चंद्र प्रधान जी, लखनऊ अलीगंज क्षेत्र से पार्षद श्री पृथ्वी गुप्ता जी, बक्शी का तालाब क्षेत्र से नगर-पंचायत अध्यक्ष श्री गप्पू सिंह जी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रयागराज विश्वविद्यालय श्री उत्पल राय जी ने भी देवी माँ शारदा के चरणों मे शीश झुका कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया । आगमन पर मन्दिर संचालक ट्रस्ट के सदस्यो ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बृज बहादुर जी व सभी आगन्तुको का स्वागत किया । कार्यक्रम के समय ट्रस्ट परिवार के सदस्य श्री विजय जायसवाल, श्री रविकांत जायसवाल, शुशील जायसवाल, विनीत जायसवाल, रोहित जायसवाल व मित्रगण-सुभेक्षू श्री सर्विजय सिंह, शाशांक जायसवाल, सुनील जायसवाल, अमित सिंह डब्बू, रणन्जय सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे । ट्रस्ट परिवार की ओर से श्री रोहित जायसवाल ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया । श्री बृज बहादुर जी के साथ सभी ने मन्दिर के भव्यता व समाजिक कार्यो की घोर सराहना की व ट्रस्ट परिवार के प्रति अपना आभार प्रकट किया ।













