संकल्प सवेरा शाहगंज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को जनपद आगमन के दौरान विकास खण्ड मुख्यालय पर अटल मनरेगा पार्क के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया|इसके पूर्व जिले की सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला आने पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह , बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा,पूर्व जिलाअध्यक्ष सुशील उपाध्याय,पूर्व प्रमुख खुटहन रमेश सिह समेत अन्य लोगो ने अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया|तत्पश्चात काफिला डीहअशरफाबाद होते हुए विकास खण्ड मुख्यालय पहुचा ,जहा ब्लाक प्रमुख कविता वर्मा,भाजपा नेता व पूर्व जिलापंचाययत सदस्य राकेश वर्मा की अगुवाई में अटलमनरेगा पार्क के मुख्य गेट का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लोकार्पण किया गया|वहीं रुधौली,अरसिया मोड़ व सरायमोहिऊद्दीनपुर सहित कई स्थानो पर भाजपाईयो द्वारा भाजपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया|इस दौरान भाजपा नेता पाणिनी सिंह,हृदय प्रसाद सिंह रानू,संजय सिंह,राकेश उपाध्याय,सुरेश पाण्डेय,पवन पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे|
 
	    	 
                                












