जौनपुर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व मल्हनी उपचुनाव प्रभारी अनिल राजभर ने कहा कि बीजेपी निषाद संयुक्त गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ता ईमानदारी से बूथ को मजबूत करने का कार्य अवश्य करें। श्री राजभर गुरुवार को बक्शा विकास खण्ड के केवटली कला, सुल्तानपुर, मई एवं बरपुर गाँव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मल्हनी में इतिहास रचना है उपचुनाव महत्वपूर्ण है जीत सुनिश्चित करना है।
एक साल के लिए हो रहे उपचुनाव का बहुत मायने है यह प्रदेश की दिशा तय करेगा। विपक्ष के जुबान पर ताला लगाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जनपद को चार बड़ी सौगात चुनाव से पहले ही दे चुके है। राजभर ने कहा की मल्हनी में भाजपा का विधायक के न रहने से विकास बाधित रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरी पारदर्शिता रहेंगी, गुंडागर्दी नही चलेगी।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ज्ञानदेव द्विवेदी एवं संचालन सूर्यप्रकाश चौबे जयशंकर दूबे ने किया। मौके पर भूपेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, शैलेन्द्र दूबे, अवनीश दूबे सरपंच, लालचन्द यादव, आशीष जायसवाल, कपिल मिश्रा, अनुपमा राय, वेदप्रकाश शुक्ला, प्रधान मुन्ना यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।












