भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन कल

BJP National President JP Nadda's arrival tomorrow

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन कल, तैयारियां जोरो पर

संकल्प सवेरा, जौनपुर | बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है। पार्टी पदाधिकारियों में जहां गहमागहमी है, वही कार्यक्रम स्थल जहां जेपी नड्डा लोगो से रूबरू होंगे वहां भी माकूल व्यवस्था की जा रही है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा लगभग 11 बजे क्षेत्र के खोइरी खरगाबाबा धाम के पास सात मार्च को होने वाले अंतिम चरण के मतदान को लेकर मछलीशहर विस क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी मेहीलाल गौतम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

रविवार को भाजपा पदाधिकारीयो ने स्थान चिन्हित कर टेंट, बैरिकेडिंग, मंच व हेलीपैड का निर्माण कार्य जोरों पर शुरू करा दिया है। सुरक्षा के दृष्टि से बरसठी पुलिस सहित एलआईयू व इंटेलिजेंट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने भी जायजा लिया।

इस दौरान विस प्रभारी कमलेश झा, जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, ब्रह्मदेव तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

  • Trending
  • Comments
  • Latest