• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

45 सालों में भाजपा 2 से 400 की तरफ बढ़ रही:सीमा दृवेदी

BJP moving from 2 to 400 in 45 years: Seema Drivedi

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 6, 2024
in Jaunpur
0
45 सालों में भाजपा 2 से 400 की तरफ बढ़ रही:सीमा दृवेदी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

भाजपा का 45वां स्थापना दिवस आज, जौनपुर के सभी बूथों पर हुआ कार्यक्रम

जौनपुर,संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी का आज 45 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है भाजपा कार्यकर्ता आज जिले में सभी बूथों पर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनाएंगे। इसी क्रम मे आज भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित की गई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया।

राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता पार्टी के विघटन के बाद भाजपा बनी, जनसंघ के दूसरा रूप भाजपा है और इन 45 सालों में भाजपा 2 से 400 की तरफ बढ़ रही है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन भाजपा को देश की जनता का प्रचंड बहुमत मिलेगा, लेकिन नरेंद्र मोदी नाम ने ये सब कर दिखाया भाजपा न केवल देश मे स्पष्ट बहुत वाली सरकार बनी बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में निकल कर सामने आई।

पार्टी के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाद पार्टी के सफर को अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया जिसके बाद लालकृष्ण आडवाणी की बुलंद आवाज ने पार्टी को मजबूती दी शुरुआत में पार्टी की छवि हिंदुत्ववादी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन बाद में बंगारू लक्ष्मण को पार्टी की कमान सौंप कर दलित वर्ग पर भी बड़ी छाप छोड़ी इस बीच 6 दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस की खबर ने देश की जनता को चौंका दिया और कांग्रेस के साथ अब भाजपा भी जनता को विकल्प नजर आने लगी और आज जब राम मंदिर बन गया तो आज भाजपा 400 सीट के नारा के साथ आज तीसरी बार मोदीजी की सरकार बनने जा रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई देश भर में कांग्रेस के माहौल के बीच जनसंघ से निकली भारतीय जनता पार्टी का सफर आसान नहीं था “इस दीपक में तेल नहीं, सरकार बनाना कोई खेल नहीं” जनसंघ के चुनाव चिन्ह के बारे में ये नारा लगा जो कि उसके नए रूप भाजपा का 1984 तक पीछा करता रहा जब पार्टी को महज दो सीटें मिली थी दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से आगे बढ़ी पार्टी ने आज वो फतह हासिल कर ली है जो कि अपने आप में एक अलग इतिहास बनाती है।

पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि आज भाजपा देश के अधिकतर राज्यों में काबिज है, तो दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी का तमगा भी उसके नाम है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के तालकटोरा में जिस संकल्प के साथ जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई वह संकल्प पूरा देश साकार होता हुआ देख रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि अटल-आडवाणी कमल निशान का नारा भले ही अब बदल गया हो, लेकिन इस सफर में अटल आडवाणी योगदान को दुनिया नहीं भुला पाएगी वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने बीजेपी को विश्व की सबसे पड़ी पार्टी के रूप में न केवल खड़ा किया बल्कि उस रिकॉर्ड की तरफ इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में बढ़ने की कोशिश कर रही है जो कभी एक वक्त कांग्रेस के पास था।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने नीति से कभी समझौता नहीं करती है अटल आडवाणी की जोड़ी के समय दो से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज मोदी शाह की जोड़ी के साथ 400 पार की तरफ बढ़ रही है इस पार्टी पर देश की हर नागरिक को भरोसा है और यही भरोसा हमें इस बार भी चुनाव में जीत दिलाने के लिए काम आएगा।

जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा की बात कहने वाले भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी आज दुनिया में भले ही नहीं है, लेकिन उनकी मेहनत से खड़ी हुई पार्टी दुनियाभर में सिरमौर बनी हुई है। भाजपा ने अपने गठन के साथ लगातार मजबूती ली 1984 में पार्टी को लोकसभा में महज दो सीटें मिली, लेकिन उसके पांच साल बाद 1989 में 85 सीटें हासिल की 1991 में फिर चुनाव हुए जिसमें 120 सीटें हासिल की, 1996 में पार्टी को और मजबूती मिली और 161 सीटें हासिल की. 1998 में 182 तो 2014 आते आते बीजेपी ने अपने बूते पर स्पष्ट बहुमत की सरकार बना ली. 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के चेहरे पर 303 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत से फिर से सत्ता में लौटी तो उधर, प्रमुख विपक्षी पार्टी को प्रतिपक्ष का दर्जा तक नहीं मिला पार्टी अब हिंदी भाषी राज्यों के साथ साथ पूर्वी राज्यों में भी पैठ बना चुकी है 2024 लोकसभा चुनाव के रण के बीच में बीजेपी 45 वां स्थापना दिवस मना रही है बीजेपी इस बार मिशन 400 पार लक्ष्य लेकर चल रही है।

कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव सुनील तिवारी सुधाकर उपाध्याय संदीप सरोज अवधेश यादव उमाशंकर सिंह रामसूरत मौर्य सुनील यादव संजय सिंह ओमप्रकाश सिंह विपिन द्विवेदी प्रभात श्रीवास्तव रवीश पाण्डेय राम सिंह मौर्य आमोद सिंह रोहन सिंह शिद्दार्थ राय हरसू पाठक सरस गौड़ परविंदर चौहान जसविंदर सिंह प्रबुद्ध दुबे अजीत प्रजापति आशीष सिंह आशु नरेंद्र उपाध्याय रागिनी सिंह विनीत शुक्ला विमला श्रीवास्तव राखी सिंह अंजू कुशवाहा मेराज हैदर सुरेश धुरिया अजय सरोज इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव सुशांत चौबे अवनीश यादव जीतेन्द्र मिश्रा दिलीप शर्मा अजय मिश्र शनि शुक्ला भूपेश सिंह नरेंद्र विश्वकर्मा बलवीर गौड़ सुरेंद्र मिश्र वंश बहादुर पाल महेन्द्र बिंद शनि सिन्ह भोला सिन्ह आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, दबकर बाइक सवार दूधिए की मौत

Next Post

भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह हुए भावुक, छलका आंसू

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह हुए भावुक, छलका आंसू

भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह हुए भावुक, छलका आंसू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.