भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी जयन्ती के अवसर पर साफ सफाई कर लोगो को सफाई के प्रति जागरूक किया
संकल्प सवेरा, जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने जौनपुर शहर के गांधी तिराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह द्वारा गांधी तिराहा स्थित परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया,
उन्होंने अभियान के माध्यम से लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घरो के साथ-साथ आस-पास के सार्वजनिक स्थलों यथा-मंदिर व अन्य पूजा स्थल, पर्यटन स्थल, पार्क, खेल का मैदान आदि के साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।
सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपने जीवन में अवश्य शाामिल करें। स्वच्छता एक अच्छी आदत है, जो एक दिन में नहीं अपनायी जा सकती है इसके लिए हमें हर संभव प्रयास करना होगा। तभी हम अपने स्कूल, घर एवं गांव को स्वच्छ बना पायेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम सभी मण्डलों के अध्यक्ष अपने-अपने मण्डल में कार्यक्रम अयोजित की और लोगो को सफाई के प्रति जागरूक की। उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष राखी सिंह,
जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, जिलामंत्री प्रियंका श्रीवास्तव, गुंजा सिंह, अंशु कुशवाहा, करुणा मौर्या जिला, दिव्या सिंह ,चेतना श्रीवास्तव आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।