• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस हर मोर्चे पर पस्त, जानें- पांच राज्यों में किसकी सरकार?

विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल में वही तस्वीर दिखी है जिसकी अटकल चुनाव शुरू होने से पहले ही लगाई जा रही थी। तेज गति से आगे बढ़ रही भाजपा की धमक हर जगह है और कांग्रेस हर मोड़ पर पस्त।

Sankalp Savera by Sankalp Savera
April 30, 2021
in Desh-Videsh
0
एक्जिट पोल में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस हर मोर्चे पर पस्त, जानें- पांच राज्यों में किसकी सरकार?
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल में वही तस्वीर दिखी है, जिसकी अटकल चुनाव शुरू होने से पहले ही लगाई जा रही थी। तेज गति से आगे बढ़ रही भाजपा की धमक हर जगह है और कांग्रेस हर मोड़ पर पस्त। वह न तो भाजपा से लड़ने में समर्थ हो रही है, न ही वाम से। वहीं, बंगाल में तीसरी बार सत्ता की लड़ाई लड़ रही ममता बनर्जी की पकड़ खत्म होती दिख रही है। एक्जिट पोल के आंकड़े दिखा रहे हैं कि ममता की अगर सत्ता में वापसी भी हुई तो वह बड़ी राजनीतिक जमीन गंवा देंगी। चुनाव नतीजे दो मई को आएंगे।

महीनेभर चले विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को आखिरी चरण का मतदान हुआ। अब नतीजे का इंतजार है। मतदान के बाद आए एक्जिट पोल में अलग-अलग एजेंसियां और चैनल बंगाल को लेकर एकमत नहीं दिखे। कुछ ममता की सरकार बना रहे हैं, तो कुछ भाजपा की। कुछ चैनलों ने इसे बहुत करीबी मुकाबला बताया है, यानी किसी भी सरकार बन सकती है। ध्यान रहे कि बंगाल में भाजपा की चुनावी कमान संभालने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 200 प्लस का दावा किया था।

वहीं ममता की ओर से बार-बार यह कहा जा रहा था कि भाजपा तीन अंकों को भी पार नहीं कर पाएगी। ममता के रणनीतिकार प्रशांत किशोर यह ताल ठोकते रहे कि भाजपा 100 को पार कर गई तो वह अपना काम छोड़ देंगे। फिलहाल रोचक यह है कि जिन कुछ चैनलों पर ममता की सरकार का आकलन किया जा रहा है, वे भी भाजपा को सौ से पार ही दिखा रहे हैं। ऐसे में नतीजा जो भी आए प्रशांत किशोर की विश्वसनीयता के लिए खतरा ही है। ध्यान रहे कि उन्हें कांग्रेस ने अभी से पंजाब में अपना रणनीतिकार नियुक्त कर लिया है

पश्चिम बंगाल में मिलाजुला असर

एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस को 42.1 फीसद वोट मिल रहा है। वहीं भाजपा के खाते में 39.1 फीसद वोट मिलता दिख रहा है। इसके अलावा कांग्रेस को 15.4 फीसद वोट मिल सकते हैं।

एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस को 152-164 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा के खाते में 109-121 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 14- 25 सीटें मिल सकती हैं।

Previous Post

जिलाधिकारी द्वारा आईएमए सदस्यों के साथ बैठक के बाद निकला यह निष्कर्ष

Next Post

कोरोना संकट के बीच अमेरिका से मेडिकल सप्लाई की पहली खेप भारत पहुंची

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
कोरोना संकट के बीच अमेरिका से मेडिकल सप्लाई की पहली खेप भारत पहुंची

कोरोना संकट के बीच अमेरिका से मेडिकल सप्लाई की पहली खेप भारत पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

छात्र/छात्राओं एवं स्वयंसेवको ने किया थाना लाइन बाजार का भ्रमण

February 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
राज्यसभा प्रतिपक्ष उपनेता प्रमोद तिवारी से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में डॉ.शिवम सिंह एवं शुभम सिंह का हुआ चयन

February 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

रंगदारी के लिए बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

February 14, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.