भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने आधुनिक जलपान का किया उद्घाटन

संकल्प सवेरा,जौनपुर। भाजपा मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने सिविल लाइन के पास में शुक्रवार धनतेरस पर्व पर “आधुनिक जलपान गृह” के नए काउंटर का 40 वर्ष होने पर फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर रत्नाकर सिंह,सुधीर सिंह,रविन्द्र प्रताप सिंह,शशि सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सिद्धार्थ सिह,हुकुम सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, सभाजीत दृवेदी प्रखर,आदि मौजूद रहे।
दीपावली पर खरीद रहे मिठाई तो जान लो कितने दिन टिकती है बर्फी लड्डू या रसमलाई

दीपावली, धनतेरस हो या फिर इससे जुड़ा कोई भी हिन्दू त्योहार- मिठाइयों के बिना प्रकाश पर्व या रोशनी का त्योहार अधूरा है. दिवाली, परेवा से भाईदूज (Deepawali Parewa Bhai dooj) तक मिठाई की दुकानों (Sweet Shop) में भारी भीड़ टूटती है. रसगुल्ले, बर्फी, रसमलाई, रसकदम, मिल्क केक,

पिस्ता बरफी, मोतीचूर के लड्डू, काजू कतली, केसर बर्फी, दूधा जैसे तमाम मिठाइयां पकवान दुकानों में सजे रहते हैं. लेकिन दुकान से लाने के बाद ये मिठाइयां कितने दिन खाई जा सकती हैं. कितने दिन तक ये खराब नहीं होतीं. आइए हम आपको बताते हैं…
कौन सी मिष्ठान कितने दिन चलेगी
1-2 दिन : फ्लेवर्ड छेने की मिठाइयां, चॉकलेटेड स्वीट्स,कलाकंद आदि

2 दिन : छोटे-बड़े रसगुल्ले, रसमलाई, रबड़ी, रसकदम, पाकीजा परवल और अन्य चीजों से बनी छेने की मिठाइयां
4 दिन : मेवे से बनी मिठाइयां, मिल्क केक, पिस्ता बर्फी, मोतीचूर लड्डू, नारियल लड्डू, पेड़े, केसर बर्फी, फ्रूट मिक्स स्वीट्स, सोहन पापड़ी
7 दिन : काजू कतली, घेवर, मूंग दाल बर्फी, पंजीरी लड्डू, खोये की गुजिया

















