भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू का हृदय गति रूकने से निधन
जौनपुर,संकल्प सवेरा। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पूर्व सांसद स्व राजकेशर सिंह के सबसे बड़े पुत्र दिनेश सिंह बब्बू का आज मंगलवार को लखनऊ स्थित मेदान्ता अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। हृदयाघात के कारण उनका उपचार चल रहा था। उनकी डेड बाडी लखनऊ से जौनपुर लायी जा रही है।
उनके निधन की खबर जौनपुर पहुंचते ही भाजपा सहित शुभ चिन्तको में शोक छा गया है। खबर पाने के बाद राजनैतिक से लेकर पार्टी जन और शुभ चिन्तक उनके आवास स्थित राज कालोनी पहुंच कर शोक प्रकट कर रहे है।बब्बू सिंह के निधन से भाजपा सहित परिवार को बहुत बड़ी क्षति हुई है।