मड़ियाहूँ –नेवढ़ियाँ थाना के अंतर्गत जवंशीपुर गांव में बच्चों के मध्य हुए मामूली से विवाद को अनावश्यक रूप से बड़ा करने का कार्य कुछ अराजकतत्व द्वारा किया गया एक पक्ष द्वारा बच्चों के विवाद के बाद पुजारी बद्री पटेल व अन्य लोगो पर जानलेवा हमला कर दिया गया कुछ महिलाओ को भी चोट आई बद्री पटेल जी की हालात गंभीर बनी हुई है विवाद के बाद सही समय पर नेवढ़िया SO के द्वारा उचित न्याय संगत कार्यवही किया गया होता तो गाँव की हालात ख़राब ना होते आज गांव में पहुँचकर लोगो से मिलकर शांति की अपील किये लोगो ने बताया विवाद के बाद SO नेवढ़िया को सुचना देने पर कोई कार्यवाही ना कर दोनों पक्ष को धारा 151 में पाबंद कर दिए एक व्यक्ति जीवन और मौत के मध्य जूझ रहा है और महाशय 151 में पाबंद कर दोनों पक्षो को छोड़ दिए जिससे गांव का माहौल ख़राब हुआ अभी आज की तारीख में गांव में भय का माहौल बनाया जा रहा है जिससे गांव के लोग पलायन को मजबूर हो रहे है उच्च अधिकारियो से बात कर मामले से अवगत कराया और निवेदन किया की मामले को सज्ञान में लेकर् उचित कार्यवाही कर रहे ज़िम्मेदार लोगो के खिलाफ भी उचित कार्यवाही करे












