• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

पिछड़ो के दम पर उत्तर प्रदेश में फिर से बनायेगी भाजपा सरकार: अनिल राजभर

BJP government will be formed again in Uttar Pradesh on the basis of backward: Anil Rajbhar

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 26, 2021
in Jaunpur
0
पिछड़ो के दम पर उत्तर प्रदेश में फिर से बनायेगी भाजपा सरकार: अनिल राजभर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

पिछड़ो के दम पर उत्तर प्रदेश में फिर से बनायेगी भाजपा सरकार: अनिल राजभर

जौनपुर,संकल्प सवेरा: शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के सन राइज पब्लिक स्कूल मजडीहा के मैदान में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता के अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। जहां पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश व प्रदेश में सभी को बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता को लाभ प्रदान कर रही है,

प्रदेश की जनता ने जिसमे मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग के लोगो ने 2017 में भाजपा पार्टी को 325 सीटें देकर भाजपा को प्रदेश की कमान सौंपी थी और अब फिर से प्रदेश की जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी। उन्होंने आगे कहा कि पहले प्रदेश में गुंडे बदमाश खुले में घूमते थे अब प्रदेश में बदमाश न जाने कहा गायब हो गए, योगी सरकार का डर ही काफी है।

पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला उन्होने कहा कि लोडर, लीडर की बात करते-करते ओमप्रकाश राजभर कब डीलर बन गए पता ही नही चला। उन्होने कहा कि मुख्तार अंसारी जैसे माफिया के दलाल बन गए, सुहेलदेव के सम्मान से समझौता करके सैय्यद सलार के अनुयायियों से गठजोड़ कर लगातार बड़बोलापन कर रहे हैं। आज ओमप्रकाश मीडिया के साथियों का मनोरंजन बनकर रह गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने राजा सुहेलदेव के नाम पर ट्रेन चलाई, राजा सुहेलदेव की भव्य मंदिर की स्थापना की गई, पिछड़े समाज से फागु चौहान को राज्यपाल बनाया एव माटी कला बोर्ड की स्थापना की इससे प्रजापति समाज का कल्याण होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि सरकार ने मेडिकल शिक्षा में पिछड़ो और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को आरक्षण देने का फैसला लिया है, इन छात्रों को एमबीबीएस, एमएस और डेंटल सहित कई अन्य कोर्स में दाखिला लेने पर आरक्षण का लाभ मिलेगा।

सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि अश्विनी सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पूर्व देश में एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो कि कोई भी निर्णय लेने असमर्थ हुआ करते थे। वह सिर्फ किसी के इशारों पर ही काम करते है। प्रदेश में भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन सर्वेश चौरसिया ने की। उक्त अवसर पर महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, राकेश वर्मा, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला महामंत्री प्रमोद प्रजापति, संजीव गुप्ता, अजीत प्रजापति, रामसूरत बिंद, रामस्वारथ बिंद, मंडल अध्यक्ष गण नरेंद्र विश्वकर्मा , धर्मेंद्र मिश्रा, कृष्ण कुमार जायसवाल, सुनील यादव, विजय सिंह विद्यार्थी, क्षेत्र युवा मंत्री पवन पाल, अवनीश यादव, किसान मोर्चा के के मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Previous Post

गरीबो में कम्बल ,मच्छरदानी और वस्त्र वितरित किया

Next Post

आगामी चुनाव को लेकर प्रभारी ने दिए टिप्स

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आगामी चुनाव को लेकर प्रभारी ने दिए टिप्स

आगामी चुनाव को लेकर प्रभारी ने दिए टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.