खेतासराय,संकल्प सवेरा नगर पंचायत खेतासराय कार्यालय परिसर में रविवार को आयोजित भाजपा सरकार के चार साल बेमिशाल कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था कायम की। इन चार वर्षों में एक भी दंगा नहींं हुआ।
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुण्डे बदमाशों को प्रदेश छोड़ने को मजबूर कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की भी उपलब्धियां गिनाई। कहा कि कोविड वैक्सीन बनाकर देश को महामारी से बचाया। देश की सीमाओं को सुरक्षित किया। आतंकवादियों और घुसपैठियों की कमर तोड़ दी। एक भी आतंकवादी हमला नहींं हुआ। भारत सरकार ने विदेशी नीति बनाई। कुछ मामलों में आज भारत अमरीका की बराबरी कर रहा है। संचालन ईओ अमित कुमार ने किया। इस मौके पर
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार विश्कर्मा, नामित सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, मनीष गुप्ता, आनंद कुमार बरनवाल, राकेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।












