सिद्धेश्वर धाम पर हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

जौनपुर,संकल्प सवेरा। पराऊगंज क्षेत्र के छतरीपुर ग्राम में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह का फूल मालाओं और बैंड बाजे की धुन पर भव्य स्वागत किया गया। काशी प्रान्त के समाज कल्याण प्रकोष्ठ भाजपा तथा मंदिर ट्रस्ट के सचिव नितिन कुमार सिंह ने प्रसाद वितरित किया। उक्त अवसर पर ऋषभ सिंह, ऋषि कुमार, विद्याभूषण, विनय कुमार, रमेश दादा, जोगिन्दर सिंह, किरन पारस यादव, स्वामीनाथ गुप्ता, स्कन्द पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












