भाजपा ने पंचायत चुनाव पर की चर्चा,कृपाशंकर सिंह भी रहे मौजूद
गांव की सरकार बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कमर कसकर तैयारी में जुट जाएं प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी कर लीजिये : पुष्पराज सिंह
जौनपुर संकल्प सवेरा: भारतीय जनता पार्टी का जिले के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे बैठक आयोजित किया गया सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया पार्टी के बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर व्यूह रचना पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं बीते दिनों पार्टी ने तमाम अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों, योजनाओं और कार्यों को जनता के बीच रखा है त्रिस्तरीय चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं इसलिए हम सभी को अभी से इसके लिए तैयारी कर लेनी चाहिए परिसीमन का कार्य भी शुरू हो चुका है उन्होंने कहा कि हर बूथ और शक्तिकेंद्रों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो जनता के बीच सक्रिय रूप से केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को मजबूती से रखें, केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में तमाम विकास के कार्य कराए गए हैं और इन्हीं कार्यों के बल पर हम एक बार पुनः जनता के बीच जाएंगे भाजपा की सरकार करने में विश्वास रखती है अन्य दलों की तरह सिर्फ वादा करके मुकरती नहीं है जनता के हित के कार्यों को हम सब मिलकर आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अभी मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जो लोग अभी तक मतदाता बनने से वंचित हैं, उन्हें वोटर बनाया जाए प्रवास व संपर्क के माध्यम से कार्यकर्ता स्वयं को सक्रिय करे इसकी चिंता पंचायत चुनाव में हम लोगो को करनी है समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को साकार रूप दिया जा सकता है। ग्राम स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
उन्होंने जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की सरकार बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कमर कसकर तैयारी में जुट जाएं प्रत्येक बूथ पर पुख्ता तैयारी करनी है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिशन मोड में जुटना होगा उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन से परिसीमन, मतदाता पुनरीक्षण आदि का काम शुरू होने जा रहा है। इस पर बारीकी से नजर रखते हुए काम करना है।
कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की । उक्त अवसर पर पूर्व गृहराज्य मंत्री महाराष्ट्र एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, जिला महामंत्री गण पीयूष गुप्ता सुनील तिवारी अमित श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह संतोष मिश्र एव त्रिस्त्रीय चुनाव के संयोजक राकेश वर्मा ब्लाक प्रमुख गण अजय सिंह, सुनील यादव मम्मन, सतेंद्र सिंह फंटू, बृजेश यादव, उमेश तिवारी, धीरू सिंह राज पटेल विजय लक्ष्मी साहू डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह राजकेशर पाल ओमप्रकाश सिंह हर्षु पाठक आमोद सिंह रोहन सिंह नरेंद्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता बड़कऊ पांडेय इंद्रसेन सिंह पंकज सिंह मंडल अध्यक्ष गण मंडल महामंत्री गण त्रिस्त्रीय चुनाव के मंडल के संयोजक एव सह संयोजक उपस्थित रहे।