प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए, कार्यकर्ताओं को जीत का दिया मंत्र
भाजपा ने किसानों और नौजवानों को ठगा- नरेश उत्तम
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को मुगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रज्जूपुर व मुगरडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। किसानों, नौजवानों के साथ जो विश्वासघात भाजपा ने किया है उसका जवाब उसे विधानसभा चुनाव में 7 मार्च को वोट देकर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के किसानों ,नौजवानों और व्यापारियों को ठगने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है किसानों और नौजवानों को प्रदेश सरकार द्वारा ठगा जा रहा है। आज प्रदेश के नौजवान भाजपा सरकार से पूरी तरह ऊब चुके हैं। नौजवान व किसान विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी के साथ तेजी से जुड़कर समाजवादी सरकार बनाने जा रहे हैं।
इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, प्रत्यासी पंकज पटेल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज मूर्ति सरोज तथा संचालन शिव प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राज्य मूर्ति सरोज, विशाल यादव, रामलाल पाल, लाल बहादुर पटेल, युवा नेता राहुल यादव, राजमणि पटेल,
शैलेंद्र साहू, बृजलाल यादव, रवि यादव, प्रवीण सरोज, आजम राईन, लंबू नेता, डॉ लक्ष्मीकांत, विवेक यादव, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र सरोज, सौदागर राईन, चांद बाबू, वकील राईन, रामसहाय पटेल व विवेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।