केराकत। केराकत वाराणसी मार्ग पर ग्राम उदयचंदपुर में गोमती पुल के पास बुद्धवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक राहुल गुप्ता पुत्र करीमन गुप्ता उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी ग्राम बरेंदा थाना मरदह जनपद गाजीपुर का थानागद्दी की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिसके चलते युवक की मौके पर मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक रायबरेली में रेलवे विभाग में नौकरी करता था। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। थानागद्दी चौकी के सिपाहियों ने ट्रक को पकड़ लिया है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दिया।












