सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पैथॉलाजी संचालक की मौत
संकल्प सवेरा,सिकरारा : जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर सिकरारा थाना के समीप शारदा सहायक नहर पर शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार पैथॉलाजी संचालक की मौत हो गई।
मौके पर मौजूद पुलिस ने दुर्घटना करने वाली मारुति बैन गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
टेकारी गांव निवासी अधिवक्ता पन्नालाल यादव का पुत्र कुलदीप यादव उर्फ चंचल (23) जो कि गनापुर बाजार में पैथोलॉजी चलाते थे। शुक्रवार की रात वे अपना काम निपटाकर मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहे थे कि थाना के समीप शारदा सहायक नहर पर सामने से आ रही एक मारुति वैन कार से टक्कर हो गई। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी 108 एम्बुलेंस सेवा से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज रहे थे कि अधिक चोट के कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने रात में ही परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु शव को जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में भेज दिया।












