बस की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्री घायल,
हालत गंभीर वाराणसी रेफर,
सरायख्वाजा थाना अंतर्गत कोइरीडीहा इटौरी रोड पर मेहरावां गांव के पास का मामला,
संकल्प सवेरा,सरायख्वाजा (जौनपुर) जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना अंतर्गत उडली गांव निवासी राम चंद्र मौर्या 42 वर्ष पुत्री आकांक्षा 17 वर्ष को बाइक से कोइरिडीहा कपड़ा दिलाने जा रहे थे गुरुवार दोपहर 12बजे मेहरावाँ गांव के पास पहुंचे थे
कि सामने से आई तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे गिरकर पिता-पुत्र घायल हो गए सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया और घायल रामचंद्र मौर्या पुत्री आकांक्षा मौर्या को एंबुलेंस से जिला हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा
जहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए पिता पुत्री को वाराणसी रेफर कर दिया घायल के भाई हेमचंद्र मौर्या ने ख्वाजा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बस और चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है ,












