अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बृद्ध की मौत
संकल्प सवेरा मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)।स्थानीय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव इटहरा के पास शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे निमंत्रण देकर घर लौट रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन के की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया।
प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र के घुरीपुर गांव निवासी रामलखन सरोज (65)एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंगराबादशाहपुर रिस्तेदारी में आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात में ही वह अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे ।वह जैसे ही इटहरा गांव के निकट पहुंचे थे की पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना के बाद जब-तक आस-पास के लोग पहुंच कर उपचार हेतु कोई कदम उठाते तब तक उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मृतक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर उसके घर सूचना देते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया । घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा वे रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने शव के अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया तथा दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश में जुट गई ।वाहन चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा ।












