• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

बिहार की जातिगत जनगणना सबके हित के लिए सकारात्मक संदेश डॉ: सूर्यभान यादव

Bihar's caste census is a positive message for everyone's benefit: Dr. Suryabhan Yadav

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 8, 2023
in Jaunpur
0
बिहार की जातिगत जनगणना सबके हित के लिए सकारात्मक संदेश डॉ: सूर्यभान यादव
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

बिहार की जातिगत जनगणना सबके हित के लिए सकारात्मक संदेश डॉ: सूर्यभान यादव

पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन

शाहगंज,संकल्प सवेरा।बाबा द्वारिका दास हरि महाविद्यालय सारी जहांगीर पट्टी में रविवार को पिछड़ा- दलित अल्पसंख्यक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रबंधक एवं एस.एस. कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक, वरिष्ठ दंत चिकित्सक प्रबंधक डॉ सूर्यभान यादव ने कहा कि बिहार में जातिगत जनगणना और घोसी का उपचुनाव सबके हित के लिए सकारात्मक संकेत और संदेश है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जंतर- मंतर, नई दिल्ली में इतने बड़े आंदोलन को मीडिया द्वारा कवरेज न करना लोकतंत्र की हत्या करार दिया और मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा सर्वोच्च न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए अन्यथा देश के चतुर्थ स्तंभ से लोगों का भरोसा उठ जाएगा। वर्तमान सरकार धर्म के नाम पर चल रही है जिसके एजेंडे में मुद्दे और विकास के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया का योगदान लोकतंत्र को मजबूती दिलाने में हमेशा से रहा है। पत्रकारिता अपने मूल उद्देश्य से भटक नहीं सकती। पत्रकारिता का समाज से हमेशा सरोकार रहा है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.राकेश कुमार यादव ने कहा कि अतीत काल में धर्म का जो वास्तविक स्वरूप था वह कर्तव्य बोध से जुड़ा था।बाद में यह पाखंड में परिवर्तित हो गया। उन्होंने कहा कि अज्ञानता रूपी अंधेरा केवल कोसने से नहीं दूर होगा बल्कि इसके लिए ज्ञान रूपी दीपक जलाना जरूरी है।उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समस्त भ्रांतियां से हटकर भाईचारे की भावना उत्पन्न करना है।यह अनेकता में एकता तथा वसुधैव कुटुंबकम का प्रतीक है। इसकी मंशा लोगों का बौद्धिक विकास करना है।उन्होंने कहा कि जब तक हम वैज्ञानिक चेतना से युक्त नहीं होंगे तब तक हमें हमारे अधिकार नहीं मिलेंगे।इसके लिए हमें अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा ।सभी लोगों के उत्थान के लिए कार्य करना होगा।

शिक्षा से ही सामाजिक समानता संभव है।एक दूसरे के प्रति उत्पन्न नफरत की भावना को त्याग कर सबके हितों की लड़ाई एकजुट होकर लड़नी होगी। प्रो.यादव ने देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले द्वारा राष्ट्र के उत्थान में किए गए शैक्षिक योगदान को याद किया

विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्यारे मोहन यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले, डॉ भीमराव अंबेडकर, काशीराम,नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव आदि लोगों की विचारधारा को आत्मसात करके समाज को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का संविधान में प्रावधान किया।पूर्व स.जि.पं.विवेक यादव विक्की ने कहा कि आज धर्म खतरे में नहीं है बल्कि उसके ठेकेदार खतरे में हैं।वर्तमान सरकार पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों को उनके परंपरागत पेशे में फंसाकर विकास की मुख्य धारा से वंचित करना चाहती है।

शांति साधना आश्रम के महंत संत प्रकाश दास जी महाराज ने उपस्थित अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति स्वागत भाषण, आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान कार्यक्रम के समापन की घोषणा की

प्रमुख वक्ताओं में राम लाल यादव,नंदलाल गौतम,राम सिंगार वर्मा,फुर्सत राम ,ईश्वरदेव यादव,सपा नेता विकास यादव,अशोक गौड़ आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किये।संचालन रमेश चंद्र यादव एडवोकेट ने किया। मौके पर भारत यादव ,भूपेंद्र यादव,रामदयाल गुप्ता, लवकुश मौर्य, डी के भाई, प्राचार्य कुँवर सिंह यादव,टिंकू यादव,रमेश बिंद,चतुरी गौड़, रामचंद्र गौतम ,अशफाक अहमद ,मो.कामिल, पिंटू खान , नोमान, विजयपाल यादव, मोहनलाल गौतम ,राम अवध यादव आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन से हर तरफ खुशी का माहौल

Next Post

बुद्धिमान व्यक्ति पहले कदम से ही लक्ष्य पर नजरें टिकाए रखता है – फादर पी विक्टर

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
बुद्धिमान व्यक्ति पहले कदम से ही लक्ष्य पर नजरें टिकाए रखता है – फादर पी विक्टर

बुद्धिमान व्यक्ति पहले कदम से ही लक्ष्य पर नजरें टिकाए रखता है - फादर पी विक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 99.79 करोड़ रूपय बजट के प्रस्ताव पर चर्चा

February 21, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

February 23, 2026
अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है: कृपाशंकर सिंह

February 22, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.