भारतीय जनता पार्टी ठगों का गिरोह है- सांसद तूफानी सरोज
सपा कार्यकर्ताओ ने भरी हुंकार
संकल्प सवेरा केराकत 5 जनवरी। सपा कार्यकर्ताओं ने बुद्धवार को दोपहर एक बजे पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित कर आगामी विधान सभा चुनाव में सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर चर्चा किया। बैठक में अन्य राजनैतिक दलों से आकर सपा में शामिल होने वाले युवा कार्यकर्ताओ का स्वागत किया गया। साथ ही चुनाव के मद्देनजर सपा कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा भी निर्धारित किया गया।
अपने उद्बोधन में पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ठगों का गिरोह है, भर्तियों में बैकवर्ड के का आरक्षण की ठगी करके हिंदुत्व का नारा लगाते है, किसानों की दी जाने वाली इम्दाद किसानों की ही है। बैठक में बोलते हुये दीपचन्द राम ने कहा कि जब जब चुनाव आता है भाजपा पार्टी गरीबों को भरमाने का नाम करते है,कोरोना काल के दौरान लोगों का अपने परिजनों के शव जलाने के लिये लकड़ियां भी भाजपा सरकार उपलब्ध नही करा सकी।
झूठे प्रधान मंत्री ने जीएसटी लागू किया और इकशठ बार संसोधन कराया। वही अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज ने कहा कि निजीकरण एक ऐसा दंश है जिससे देश की आम जनता कभी उबर नही पायेगी, भाजपा राष्ट्र की संपत्ति को बेच रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, फौजदार भाई जी, सत्यनारायण चौहान, सबनम नाज, रामअवतार सोनकर, रामसमुझ यादव, शिवशंकर राजभर,हेमन्त चौहान, सीताराम राजभर,विनोद राजभर, मनोज चौहान समेत तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने और संचालन पवन कुमार मण्डल ने किया।












