भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी मनाई गई जयंती
जौनपुर, संकल्प सवेरा। भारत रत्न पूज्य पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती पर भाजपा उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 364 पर कार्यकर्ताओ ने सुशासन दिवस पर पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई जी का अखण्ड भारत का सपना पूरा हो रहा हैं।प्रदेश,विष्णु गुप्ता नगर महामंत्री ने कहा कि अटल जी ने परमाणु परीक्षण कर देश को विश्व स्तर पर नाम किया।
स्वर्णिमा जायसवाल नगर उपाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी के भाजपा सरकार में महिला आरक्षण को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया।
शिव शंकर शाहू बूथ अध्यक्ष 367, विजय केडिया शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रशेखर आजाद नगर ने कहा कि आज कार्यकर्ता संकल्प ले कि अपना बूथ सबसे मजबूत करेंगे। उक्त अवसर पर बृजेश गुप्ता बूथ अध्यक्ष 364, आयुष जायसवाल युवा भाजपा नेता, संजय जायसवाल मण्डल उपाध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा, कृष्ण कुमार जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक जावा मंडल उपाध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।













