मछलीशहर,संकल्प सवेरा । त्रिस्तयीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संगठन और प्रत्याशियों के बीच बैठक का आयोजन गुरुवार को देर सायंकाल स्थानीय एक मैरिज हाल मे किया गया । बैठक को संबोधित करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि पार्टी ने जिला पंचायत सदस्यों को सीधा समर्थन दिया है । प्रधान पदों पर भी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है। सभी प्रत्याशियों को पार्टी के विशाल कार्यकर्ता नेटवर्क का पूरा लाभ मिलेगा बशर्ते प्रत्याशी , संगठन के लोगों से तालमेल बनाये रखे। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी काशीनाथ तिवारी ने कहा कि मतदाता सूची के हर पन्ने के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाकर , उस पन्ने पर दर्ज सभी मतदाताओं से पन्ना प्रमुख न सिर्फ लगातार संपर्क मे रहे बल्कि उनके वोट भी पोल कराये। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रहम्देव मिश्रा , जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव , डाॅ श्याम द्त दूबे ने भी संबोधित किया।
प्रमुख उपस्थित लोगों मे मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जनार्दन सिंह , मेहीलाल गौतम , अनुराग सिन्हा , मीना पटेल , रामनारायण सेठ , अम्बरीश सिंह , कृपाशंकर श्रीवास्तव , के अलावा वार्ड 39 के जिला पंचायत प्रत्याशी तुलसी राम केवट और 54 के नीतेश बिन्द के अलावा दर्जनो समर्थित प्रधान पद के प्रत्याशी मौजूद रहे।संचालन फहमी रिजवी ने किया।












