मंदिर से घंटा चोरी
संकल्प सवेरा,गौराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के गौरा डिहवा स्थित बजरंगबली के मंदिर से मंगलवार की रात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर एक पीतल का घंटा तथा दान पेटी से चार सौ रुपये और हैंडपंप भी उठा ले गये।
बुधवार को सुबह ग्रामीण दर्शन पूजन करने गये तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। मंदिर से घंटा और दान पेटी से पैसे गायब हैं।
मंदिर के बाहर लगा छह नम्बर हैंडपंप भी चोर खोल ले गये। लोगों ने सूचना पुलिस को दी।












