धनुष यज्ञ की लीला में झूमें श्रोता
मनोहारी झांकियों ने राम भक्तों का मन मोहा
शाहगंज,संकल्प सवेरा, जौनपुर। श्रीरामलीला समिति द्वारा गांधी नगर कलक्टरगजं स्थित रामलीला फड़ पर शनिवार देर शाम अगहन माह की धनुष यज्ञ की लीला मंचन शुभारम्भ हुआ। रामभक्तों ने प्रभु की आरती किया। वहीं मनोरम नृत्य झांकियों के भक्तिरस में श्रोतागण झूम उठे।
मंचन में धनुषयज्ञ राम विवाह का लीला सम्पन्न हुआ। नगर के कालीचौरा पल्थी रोड के मल्लिका म्यूजिकल जागरण ग्रुप द्वारा स्थानीय कलाकारों के माध्यम से गणेश वंदना, शिव पार्वती नृत्य, ऐसो बनइयो मोर नाचो, भांग बिना मेरा रंग जमें ना आदि मधुर मनोरम नृत्य झांकियां प्रस्तुत की गई।
मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, समिति के अध्यक्ष राम नारायण अग्रहरि सहित उपस्थित रामभक्तों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। उसके बाद नारद मोह की लीला, शिव पार्वती संवाद की लीला का मंचन किया गया।
भक्तिमय रस में श्रोतागण भाव विभोर हो उठे। इस दौरान मुख्य रूप से श्याम जी गुप्ता, लालचंद विश्वकर्मा, विनोद अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, अजय अग्रहरि, अक्षत अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।












