जौनपुर। बजरंग सेना युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने रविवार को फोटो स्टेट की दुकान स्वामी को पुलिस द्वारा पीटे जाने और फर्जी मुकदमों में फंसाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान श्री सिंह पीड़ित विनोद सिंह के आवास पर जाकर उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहाकि जब तक लाइन बाजार एसओ को दंडित नहीं किया जाता तब तक यह लड़ाई चलती रहेगी। अगर फोटोस्टेट पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जायेगा। एक गर्भ्भ्भवतीती महिला को पुलिस द्वारा मारना यह बहुत ही घृणित कार्य है। इस मौके पर कुंवर विक्रम सिंह, ,abhisekशश निशित सिंह पिंटू, नीतीश सिंह चिंटू, विशाल सिंह, विशाल विश्वकर्मा, अंशुमान सिंह, अनूप तिवारी, subhanshu सिंह इत्यादि लोगों ने पहुंच कर घर वालों को भरोसा दिलाया।