जौनपुर, संकल्प सवेरा। बैस छत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच का द्वितीय होली मिलन समारोह वासुदेव शिक्षण संस्थान गुतवन के परिसर में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कुंवर जय सिंह बाबा राजा सिंगरामऊ ने कहा कि बैस छत्रिय समाज की एक विशिष्ट पहचान रही है। इस समाज को ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे दूसरे लोगों को प्रेरणा मिल सके प्रखर वक्ता वशिष्ठ नारायण सिंह ने क्षत्रिय शब्द की व्याख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह शब्द छात्र से बना है जिसका अर्थ रक्षक होता है। समारोह को विधान परिषद सदस्य डॉ बृजेश कुमार सिंह प्रिंशु, तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह, तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता सतीश सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राकेश सिंह ने संबोधित किया।
उक्त अवसर पर डॉ महेंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह, बृजेश सिंह, नन्हे सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे समारोह की अध्यक्षता डॉ विनोद प्रसाद सिंह आभार ज्ञापन प्रबंधक संजीव कुमार सिंह तथा आभार ज्ञापन शिक्षक नेता डॉक्टर कीर्ति सिंह ने किया।












