जौनपुर: बदलापुर कोतवाल को बर्खास्त किया जायः राजेन्द्र नाथ
संकल्प सवेरा,जौनपुर।अखिल भारतीय ब्राहमण महसभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय के नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले में स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलापुर के कोतवाल द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गयी है, वह कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने प्रेस के माध्यम से शासन-प्रशासन से आरोपी कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। साथ ही बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के मछली गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी को लेकर विवाद हुआ था। कोतवाल ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए नन्हे शुक्ला नामक व्यक्ति को थाने पर बैठा लिया तथा नन्हे के माथे पर लगे चंदन को देखकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। यह निन्दनीय और अशोभनीय है जिसके कारण ब्राहमण समाज आक्रोशित है। उन्होंने सरकार, राजनेताओं, डीएम एवं एसपी से मांग किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी कोतवाल को बर्खास्त किया जाय। इस अवसर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष डा. अतुल दुबे, रंजीत पाठक, राजेश पांडेय, पवन पांडेय, शिवाकांत उपाध्याय, चिंता शुक्ला आदि उपस्थित रहे।












