भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत मिस कॉल के द्वारा चलाया सदस्यता अभियान
बदलापुर-
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बदलापुर मंडल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में सिंगरामऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महाबिद्यालय के बगल स्टॉल लगाकर भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत नए युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत मिस कॉल के द्वारा सदस्य बनाने का काम किया जहां मंडल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने कहा कि लगातार भाजपा युवा मोर्चा जिला सहित मंडल स्तर पर शक्ति केंद्र तक जाकर सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर नए मतदाताओं के साथ साथ युवाओं को ज्यादा से ज्यादा इस अभियान में जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर रोहित गोस्वामी,ममता गिरी,विनोद मोदनवाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।