बाबा साहब ने समाज के लिए काम किया : डा. कमलेश

जौनपुर,संकल्प सवेरा। सोनकर समाज सेवा संगठन ट्रस्ट पालिटेक्निक चौराहा के सौजन्य से 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जन्मोत्सव एवं स्वजातीय भाईचारा सम्मेलन का आयोजन नगर के एक होटल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज प्रयागराज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. कमलेश सोनकर थे। डा. सोनकर ने कहाकि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ऐसे महान व्यक्तित्व वाले बाबा साहेब को कोटिश: नमन करता हूं। शहर के गोमती होटल में सोनकर समाज सेवा संगठन द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती एवं सोनकर समाज भाईचारा का सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ कमलेश कुमार सोनकर प्रोफेसर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरा दिशाची अभियंता इंजीनियर सुभाष चंद सोनकर ने किया
मुख्य अतिथि ने सोनकर समाज का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान कैसे हो इन विषयों पर विस्तार से चर्चा किए माननीय मुख्य अतिथि ने सोनकर समाज सेवा संगठन ट्रस्ट को आगे बढ़ाने के लिए सभी भाइयों से निवेदन किए जिससे समाज में सांस्कृतिक विकास हो संगठन के अध्यक्ष श्री प्रमोद सोनकर ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किए एवं एवं संगठन के संगठन मंत्री डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर सोनकर समाज सेवा संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं कैसे समाज में सहयोग हो सके इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ मनीष कुमार डॉक्टर सौरभ डॉक्टर संतोष कुमार एडवोकेट जगदीश सोनकर केपी सोनकर श्री
गौरी शंकर डॉक्टर के एल सोनकर पंकज सोनकर अमृतलाल सोनकर अनिल सोनकर आदि उपस्थित रहे संगठन के पदाधिकारी श्री शैलेंद्र सोनकर श्री रजत कुमार सोनकर श्री राजेश कुमार सोनकर श्री अनिल सोनकर श्री सुनील कुमार सोनकर श्री रत्नेश कुमार सोनकर श्री चंदन सोनकर श्री सुभाष सोनकर डॉ सुरेंद्र प्रताप सोनकर श्री राजेश सोनकर श्री तथागत सोनकर संगठन के संरक्षक इंजीनियर आरपी सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे लोकगीत के माध्यम से बाबासाहेब के जीवन पर मिशन गायक अशोक सोनकर जौनपुरी ने संगीत प्रस्तुत किए संचालन एडवोकेट संजय सोनकर एवं सुनील कुमार सोनकर ने किया
विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. राजितराम सोनकर डा. संतोष सोनकर, डा. मनीष सोनकर, अशोक सोनक राष्ट्रपति पदक विजेता आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग इंजीनियर सुभाष चन्द सोनकर ने किया।












