सपा प्रत्याशी आजमगढ़ की बात नहीं कर रहे हैं:कृपाशंकर सिंह
निरहुआ के लिए कृपाशंकर सिंह ने किया चुनाव प्रचार
राम गोपाल ने भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किया: मनोज तिवारी
संकल्प सवेरा,आजमगढ. भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के चुनाव प्रचार व रोड शो में भाग लेने पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी सपा पर पूरी तरह हमलावर दिखे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। कहा कि यहां के सांसद अखिलेश यादव की संसद में उपस्थित नगण्य रही, आजमगढ़ के बारे एक भी बार कुछ नहीं बोले, वे संसद में राजा की तरह आते थे और चले जाते थे।
इस दौरान उन्होंने सपा नेता अबू आसिम अंसारी और प्रो. राम गोपाल को भी आड़े हाथों लिया और दावा किया कि संस्कृति और संगीत से अनिभिग्य व्यक्ति बिना पूंछ के बैल के समान है ऐसा वेद में लिखा है। उन्होंने राम गोपाल पर भगवान श्रीकृष्ण के अपमान का आरोप लगाया
दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि जनता ने निरहुआ को जिताने का मन बना लिया है। हमारा दावा है बिना सांसद रहे भी निरहुआ की आजमगढ़ में उपस्थिति अखिलेश यादव से ज्यादा रही है। जीतने के बाद वे सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा को कलाकारों की पार्टी बताने पर मनोज तिवारी ने कहा कि यह प्रो. रामगोपाल यादव जैसे नेता के मुख से कैसे निकल गया। ऐसा बोलने वाले रामगोपाल यादव अपने मूल के भगवान कृष्ण कन्हैया का अनादर कर रहे है और आज आजमगढ़ अपने दुभाग्य को हटाने के लिए तैयार हो रहा है। उन्होने कहा कि अग्निपथ का विरोध राजनैतिक हो रहा है।
मनोज तिवारी ने कहा कि आजमगढ़ के सांसद जिनके भागने के कारण चुनाव हो रहा है। जब से अखिलेश यादव आजमगढ़ के सांसद बने है तब से उन्होने एक भी प्रश्न सदन में आजमगढ़ के बारे में नहीं पूछा और ना ही आजमगढ़ के विकास का मुद्दा उठाया। संसद में उपस्थित की स्थित यह है कि वह राजा की तरह आते है और राजा की तरह जाते है। जैसे वह संसद पे एहसान करते हो। उनकी उपस्थित मात्र 32 प्रतिशत है। जबकि उपस्थित के लिए कम से कम 33 प्रतिशत होनी चाहिए। अगर आजमगढ़ कई सारी समस्याओं से जूझ रहा है उसका कारण यहां के सांसद लोग है 
उन्होंने कहा कि यहां चुनौती है और इसके मूल में यहां के सांसद है। एक सांसद का अभिभावक होने जरूरी है। अगर वह शत्रु हो जाय तो उसका खामियाजा हमें भी भुगतना होगा। उन्होने कहा कि हम आज वाराणसी से बाई रोड आजमगढ़ आ रहे थे तो लग रहा था बाम्बे पूना रोड पर चल रह हैं जो कि एनएच है। जो हमको करना था हमने किया। केन्द्र की तमाम योजनाओं को जमिन पर उतारा। हमने अपना काम किया लेकिन जिसको इस क्षेत्र की चिंता करनी चाहिए थी वह अपना करने के बजाय नुकसान किए और भाजपा पर भी प्रश्नवाचक चिन्ह लगाने की कोशिश किया लेकिन केवल दो साल बचा हुआ है। हमारा दो साल का काम कैसे तीन साल पर भारी पड़ जायेगा हम इसे करके दिखायेगें
मनोज तिवारी ने चुकिले अंदाज में कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया बुलडोजर चलता रहे तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश से गिरल बाढ़े गोजर और सब कोई कहत बाड़े चलत रहे बाबा क बुलडोजर। प्रदेश में कई स्थानों पर पत्थरबाजी के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि साजिश करने वाले देश में है। हमारा और आपका युद्ध ऐसे ही लोगों से है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसलिए है। ऐसे जहरीलों लोगों से निपटना योगी आदित्यनाथ को अच्छी तरह आता है।
अग्निपथ के विरोध के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि जो विरोध हो रहा है यह राजनीतिक है। क्योकि नरेन्द्र मोदी ने युवाओं के लिए अग्निपथ के रूप में कितना बड़ा काम कर दिया है। युवाओं के स्किल्ड, रोजगार का जो विरोध कर रहा है उसको पता है कि नरेन्द्र मोदी ने एक बहुत बड़ा कमद उठाया है। विरोध वहीं लोग कर रहे हैं जो नहीं चाहते कि हमारे युवाओं को रोजगार मिले और सेना मजबूत हो
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी आजमगढ़ की बात नहीं कर रहे हैं वी अपराधियों पर हो रहे कार्रवाई को गलत बताने में जुटे हुए हैं।












