आयुर्वेदिक दवाये मानव जीवन के लिये उपयोगी:
डॉ अनामिका राय
संकल्प सवेरा,केराकत । जौनपुर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पेसारा पर शनिवार के दिन डॉ अनामिका राय के द्वारा मरीजों में आयु रक्षा किट वितरण के अवसर पर मरीजो को जानकारी देते हुये कहा कि आयु रक्षा किट के उपयोग करने से रोगप्रतिरोधक छमता बढ़ती है और शरीर निरोगी रहता है
जिससे शरीर मे बीमारियों से लड़ने की छमता बनी रहती है जिसका दैनिक प्रयोग करना चाहिए इस अवसर पर उपस्थित लोगो को चिकित्सालय के वेद प्रकाश के द्वारा जीवन में योग के उपयोग और उसे सही से करने के तरीको के बारे में जानकारी दी गयी
वहीं डॉ अनामिका राय का नवंबर 2020 से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर आने के बाद मरीजों में अस्पताल पर आने की रुचि ज्यादा दिखती नजर आई जिसके लिए उनका उदार पूर्ण रवैया और उनका मरीजों से उदारता पूर्वक बात करना लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा जिससे रोजाना यहां पर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही पूरे क्षेत्र में उनके यहां पर आने से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उन्हें दिखाने के लिए लाइन लगाए रहते है।
इस अवसर पर सम्मिलित रहे लोगों में डॉ अनामिका राय, महेंद्र, रामलाल वेद प्रकाश आदि रहे ।












