• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Uttar Pradesh

अयोध्या मामले की 6 अगस्त से रोजाना होगी सुनवाई; SC का आदेश

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 2, 2019
in Uttar Pradesh
0
अयोध्या मामले की 6 अगस्त से रोजाना होगी सुनवाई; SC का आदेश
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले में रोजाना सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। मध्यस्थता का कोई नतीजा नहीं निकला है, जिसके बाद 6 अगस्त से इस मामले की नियमित सुनवाई होगी।

नई दिल्ली। अयोध्या भूमि मामले की रोजाना सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। कोर्ट इस मामले की 6 अगस्त से नियमित सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मध्यस्थता का कोई नतीजा नहीं निकला है। 
बता दें कि इस सुनवाई से पहले गुरुवार को  मध्यस्थता कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में  सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी। जिसके बाद कोर्ट ने आज (2 अगस्त) फैसला सुनाया कि अब से इस मामले की नियमित सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि हर हफ्ते के तीन दिन मामले की सुनवाई होगी। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को मामले की सुनवाई होगी, जबकि सोमवार, शुक्रवार को नए मामले सुने जाएंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले की सुनवाई पूरी नहीं होगी, सुनवाई होती रहेगी।

दरअसल, कुछ पक्षकारों ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा है कि अयोध्या मामले में बातचीत के जरिए हल निकालने की हो रही कोशिश में सही तरक्की नहीं हो रही है। इसको आगे बढ़ाना सिर्फ समय की बर्बादी है, इसलिए मध्यस्थता प्रक्रिया बंद कर दोबारा सुनवाई शुरू की जाए।
पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कमिटी को 31 जुलाई तक काम करने और 1 अगस्त को रिपोर्ट देने को आदेश दिया था। कमिटी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर चुकी है, जिसके बाद आज दोपहर 2 बजे कोर्ट इस बात पर विचार करेगा कि क्या अयोध्या मामले में मध्यस्थता बंद कर नियमित सुनवाई शुरू कर दी जाए। अगर कोर्ट सुनवाई शुरू करने की बात कहता है, तो उसकी रूपरेखा भी तय कर सकता है। 

मध्यस्थता कमिटी के गठन से लेकर अबतक….

  • सुप्रीम कोर्ट ने 8 मार्च को अयोध्या मामले को बातचीत से सुलझाने के लिए मध्यस्थता समिति बनाई थी।
  • 10 मई को सुनवाई के दौरान अदालत ने मध्यस्थों को 15 अगस्त तक मध्यस्थता पूरी करने का निर्देश दिया था।
  • मध्यस्थता के लिए गठित समिति में जस्टिस कलीफुल्ला के अलावा आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पंचू सदस्य बनाए गए।
  • 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्षकार गोपाल विशारद की जल्द सुनवाई की मांग पर सुनवाई की। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यस्थता समिति को 25 जुलाई तक रिपोर्ट जमा करने को कहा है।
  • 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर मध्यस्थता पैनल की रिपोर्ट में कुछ सकारात्मक नहीं निकला, तो 2 अगस्त को मामले की रोजाना सुनवाई पर विचार किया जाएगा।
  • 1 अगस्त को मध्यस्थता समिति ने सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी।
  • इस मामले की सुनवाई सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता में पांच जजों की संवैधानिक बेंच द्वारा की जा रही है। जिसके जस्टिस एस. ए. बोबडे, जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण व जस्टिस एस. ए. नजीर सदस्य है।
Previous Post

जाैनपुर डीपीआरआे कार्यालय में हाे रहा यह खेल, सफाई कर्मियाें ने घेराव कर लगाए ये आराेप

Next Post

आजम खान पर कसा ईडी का शिकंजा,मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
आजम खान पर कसा ईडी का शिकंजा,मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

आजम खान पर कसा ईडी का शिकंजा,मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है: कृपाशंकर सिंह 

April 6, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
लोहता गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने किया लाठी डंडे से हमला दो घायल

नीलदीप एकेडमी में एडमिशन शुरू (2026-27)

April 10, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी : प्रो. प्रमोद

April 11, 2026
200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

200 वर्ष पूर्व देश मे ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार की ऐसी गाथा लिखी: पप्पू माली

April 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.