जौनपुर कुटीर पीजी कॉलेज चक्के मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन तथा उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश एवं उच्च शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार मिशन नारी शक्ति सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए” मिशन शक्ति” अभियान कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन प्रशिक्षिका श्रद्धा दीक्षित रोमी कुमारी मार्शल आर्ट ट्रेनर वाराणसी ने मिशन शक्ति महाभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा हेतु छात्राओं को समर्थ बनाना और समाज को जागरूक करने हेतु पंच वार से आत्मरक्षा कैसे करे का प्रशिक्षिण दिया।
शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य मेजर डॉक्टर रमेश त्रिपाठी बताया कि मन को वश में कर इच्छाशक्ति को मजबूत करने पर बड़ा से बड़ा काम आसान हो जाता है डॉ रमेशचंद्र दुबे ने सभी प्रशिक्षुओ को स्वावलंबन के बारे में बताया। मन को एकाग्रचित्त कर प्रशिक्षण ले मिशन शक्ति महा अभियान के समन्वयक डॉ राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बेटियां प्रशिक्षण लेते हुए आत्मनिर्भर बने जिससे आज समाज में चल रही चेन स्नैचिंग छेड़खानी से बेटियाँ स्वयं से आत्मरक्षा कर सकती हैं।
इस अवसर पर डॉ अमरेश कुमार शारीरिक शिक्षिका मिशन शक्ति महाअभियान संयोजक श्रीमती पूनम सिंह कृष्ण कुमार मिश्र समेत आदि लोग उपस्थित रहे।












