मंगल क्लीनिक पर मनाया गया ऑटिज्म दिवस

जौनपुर,संकल्प सवेरा- सक्षम जिला जौनपुर काशी प्रांत के तत्वाधान में मंगल क्लिनिक न्यूरो साइकाइट्रिक सेंटर पर वर्ल्ड ऑटिज्म दिवस के उपलक्ष में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
आज 2 अप्रैल को वर्ल्ड ऑटिज्म दिवस के रूप में मनाया जाता है यह एक मानसिक विकलांगता के अंतर्गत आता है।
ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्ति को औरों के साथ संवाद करने में दिक्कत होता है ऐसे व्यक्तियों का आईक्यू लेवल भी कम होता है प्राय यह पाया जाता है कि ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्ति का किसी एक पार्टिकुलर एरिया में उनका इंटरेस्ट बहुत ज्यादा होता है जैसे कई लोग गायन में वादन में डांस में बहुत अच्छा करते हैं ।
ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्ति को सही समय पर मानसिक सपोर्ट साइकोलॉजिकल ट्रीटमेंट मिल जाता है तो यह अपना जीवन यापन सरलता पूर्वक कर सकते हैं। और इसके साथ होने वाली अन्य बीमारियां जैसे डिप्रैशन एंजायटी एपिलेप्सी और एडीएसडी का समय पर इलाज किया जाता है तो उनके मानसिक विकास में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में डॉ उत्तम गुप्ता,डॉ साधना मौर्या,डॉ पीके सिंह,शशिभूषण पांडे,अजयचंद शाहू,त्रिलोकी यादव, कर्मवीर सिंह, बिट्टू जी उर्वशी सिंह आराधना श्रीवास्तव डॉक्टर प्रहलाद जी सुधाकर दुबे इत्यादि लोक मौजूद रहे।












