मछलीशहर,संकल्प सवेरा । महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बढती घटनाओं में लड़कियों को स्वंय से अपनी आत्मरक्षा के लिये महिला शक्ति कार्यक्रम के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा नगर के एक महा विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन कर आत्म सुरक्षा के तरीक़े बताए।
बुधवार को कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने नगर के बरईपार चौराहा स्थित शिव गोबिंद महाविद्यालय की छात्राओं को आत्म सुरक्षा के तरीके की जानकारी दी। उन्होंने छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के बाबत छात्रओं को अपना नंबर किसी अपरिचित व्यक्ति को शेयर नही करने के साथ शोशल मीडिया संभल कर चलाने की बात बताई। विद्यालय के बाहर या घर के नजदीक रास्ते मे यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध हरकत करता है या मोबाइल फोन पर अश्लील बाते करता है
तो उसे तुरंत अपने मोबाइल से महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181और 108 पर फोन करे। उन्होंने बताया की शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखते हुए कार्यवाही करने की जानकारी बालिकाओं को बताई। इसके अलावा जगह जगह लगे पुलिस अधिकारी के नंबर मोबाइल में नोट कर रखने की सलाह दी। सुरक्षा कार्यक्रम में नगर की महिला सभासद आशा मौर्य, प्रधानाचार्य मुमताज अहमद, उपप्रबंधक संदीय यादव सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।












