जमीनी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास
पीड़ित की मां ने गांव के प्रधान पर ललकारने का लगाया आरोप
शिकायत पर मामले की जांच में जुटी सुरेरी पुलिस
संकल्प सवेरा,सुरेरी-क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने के प्रयास मामले में पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान पर ललकारने का भी आरोप लगाया हैं। शिकायत पर मामले की जांच में सुरेरी पुलिस जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सुरेरी थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए, जहां एक पक्ष के अमरावती देवी ने रविवार की दोपहर सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मैं अपने जमीन में शौचालय का निर्माण करा रही थी, जहां मेरे पड़ोसी से उक्त जमीन को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ता देख प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ कल्लू मौके पर पहुंचे और मेरे पड़ोसियों को ललकारने लगें जिसके सह पर मेरे पड़ोसी तूफानी, फुल्लन,अशोक, सुनील, सोमारू, अभिषेक, मीरा, जड़ावती, पूजा, गुड्डी व राधिका सहित उक्त सभी लोग महिला के बेटे राजन को गाली गलौज देते हुए मारे पीटे व पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास भी किए।
पीड़ित युवक की मां की माने तो उसका पुत्र किसी तरीके से मौके से भाग कर अपनी जान बचाई व पुलिस को सूचना दी। जहां सुरेरी पुलिस शिकायत पर मामले की जांच में जुट गई है। वही ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुझसे उक्त झगड़े से कोई मतलब नहीं है, मुझे फसाया जा रहा है। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्री प्रकाश राय ने बताया की मामला जमीनी विवाद का है जांच की जा रही है।













