वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बना रहा था शादी का दबाव।
रामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से उसी गांव का लड़का शारिरिक संबंध बनाकर उसी गांव के अपने दोस्त से अशलील वीडियो बनवा लिया।कुछ महीने बाद वीडियो वायरल करने का धमकी देकर लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।घर वालो को जानकारी होने पर पिता ने लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए थाने में दो दिन पूर्व तहरीर दिया था।लड़की का मेडिकल कराकर पुलिस सोमवार की रात दोनो लड़को को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की लड़की से उसी गांव के सजातीय लड़के के साथ कई महीनों से प्रेममिलाप चलरहा था।इसी दौरान लड़के ने उसी गांव के गैर बिरादरी के अपने दोस्त से अशलील वीडियो बनवा लिया था।अब लड़का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की पर शादी का दबाव बनाने लगा।गांव में यह भी चर्चा है।कि सजातीय लड़के ने लड़की के मांग में सिंधुर भी भर दिया है।यह बात मानो जंगल मे आग का तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी है।और चर्चा का विषय बनी है।इस बात की जानकारी जब घर वालो को हुई तो लड़की के पिता ने दो दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर लड़की को मेडिकल के लिए जिला में महिला सिपाही के साथ भेज दिया था।रिपोर्ट आने के बाद सोमवार की रात थानाध्यक्ष रामपुर मय फोर्स के साथ दबिश देकर दोनो लड़को को गिरफ्तार कर लिए।
थानाध्यक्ष रामपुर सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि लड़की के साथ बलात्कार करने की पिता की तहरीर पर लड़की का मेडिकल कराया गया।बलात्कार की पुष्टि होने के बाद धारा 342 ,376 D , 506 ,लैंगिग अपराधों से बालको का संरक्षण 2003/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।












