आशीष मौर्य ने सड़क किनारे दवा का किया छिड़काव
रामपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर: राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आशीष मौर्य ने जमालापुर बाबतपुर मार्ग के लगधरपुर,कोहड़ा गांव में सड़क के किनारे उगी हुई घासों पर दवाइयों का किया छिड़काव।
आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आशीष मौर्य ने गांवों में नियुक्त सफाई कर्मी से बार-बार अनुरोध किया कि जन मानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आप लोग सड़क के किनारे वाले हिस्से की सफाई कर दीजिए।
लेकिन गुहार लगाने के महीनो बीत जाने पर जब कार्य नही हुआ तो अपनी संस्था राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष एडवोकेट आर० के० शर्मा “पंकज” से उन्होंने यह बात कहा और संस्था की तरफ से जन मानस की सुरक्षा हेतु यह कार्य को पूरा किया ।
जैसा कि आप सब जानते हैं कि राष्ट्रीय जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा समाज कल्याण से संबंधित कार्यों को करती रही है। संस्था ने आशीष मौर्य की कार्य कुशलता को देखते हुए उन्हें 2021 में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आशीष मौर्य ने बहुत ही मन और मेहनत से समाज कल्याण के कार्यों को निरंतर कर रहे हैं।













