आशा ट्रस्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया
तीसरी लहर का प्रभाव न्यूनतम करने की कोशिश
आशा ट्रस्ट द्वारा अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से लगाया गया कन्सेन्ट्रेटर
जौनपुर,संकल्प सवेरा – विकास खंड करंजाकला के जमालपुर स्थित सोशल स्टडी प्वाइंट कैंपस में स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया यह आयोजन आशा ट्रस्ट से जुड़े हुए सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव के देखरेख में आयोजित की गई।
आशा ट्रस्ट के समन्वय वल्लभाचार्य पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई थी. जिससे लोग काफी असहाय महसूस कर रहे थे.
वहीं अब तीसरी लहर भी पाँव पसार रही है, संकरण के मामले दिनो दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. इससे निपटने के लिए युद्धस्तर पर तमाम सरकारी, गैर सरकारी प्रयास जारी है. सामाजिक संस्था ‘आशा ट्रस्ट’ ने अमेरिका की संस्था अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से जौनपुर में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं मेडिकल किट प्रदान किया गया. जिसका उपयोग कस्बे एवं आस पास के गाँव में हो सकेगा और लोगों को बेहतर इलाज हो सके और सामाजिक गतिविधियों को बल मिल सके उद्देश्य की पूर्ति के लिए उपलब्ध कराया गया है।

आगे कहा कि कहा कि देश में विभिन्न संस्थाएं इस दिशा में काम कर रही हैं इनका उद्देश्य मात्र इतना ही है कि किसी को भी भविष्य में आक्सीजन की आवश्यकता पड़े तो उसे दूर दराज भटकना न पड़े आप पास के इलाके में सर्व सुलभ स्थान पर कंसंट्रेटर उपलब्ध हो.
उन्होंने बताया कि अमेरिका की संस्था अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के संयोजक महेंद्र कुमार एवं अध्यक्ष संजय कुमार के सहयोग से ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर प्रदान किये गये हैं ।
मुख्य रूप से दीन दयाल सिंह ,प्रदीप सिंह, गौतम, राम सागर विश्वकर्मा, पूजा, रेनू, शिव शंकर, विमल ,चंदन आदि लोग उपस्थित रहे।












