अरविंद शुक्ला को भाजपा काशी प्रांत के प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त
संकल्प सवेरा सुजानगंज( जौनपुर) भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व उत्तर प्रदेश संगठन ने जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के बिकैयपुर गांव निवासी अरविंद शुक्ला को काशी प्रांत के भाजपा नेतृत्व ने अरविंद शुक्ला के ऊपर विश्वास जताते हुए उन्हें काशी प्रांत के प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाकर एक नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सूची जारी की गई, यह जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई,
क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंच कर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया वही कुछ शुभ चिंतकों व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा फोन से ही शुक्ला जी को हार्दिक बधाई संदेश दिया गया अरविंद शुक्ला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 31 से जिला पंचायत सदस्य के पद प्रत्याशी रह चुके हैं, शुक्ला जी विकैयपुर ग्राम सभा के वर्तमान ग्राम प्रधान हैं गांव क्षेत्र के आम जनमानस में इनकी गहरी पैठ बनी हुई है,
गाँव क्षेत्र के निरीह गरीब असहाय लोगो के सुख दुःख में पहुंचकर उनकी भरपूर मदद कर रहे हैं, भाजपा के संगठन की मजबूती पर बराबर कार्य कर रहे हैं ,अरविंद शुक्ला ने अपने अभिनन्दन सम्बोधन में बताया कि भाजपा नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी सौपी है उस कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य का निर्वहन करुंगा
भाजपा काशी प्रांत के नेतृत्व को इस जिम्मेदारी को देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद साथ ही साथ जनपद जौनपुर के भाजपा नेतृत्व के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने पूरे क्षेत्र की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद, बधाई देने वालों में शिवम द्विवेदी, अखिलेश दुबे ( पत्रकार) जगदीश बिंद, विनय शुक्ला ,पंकज शुक्ला, ( प्रबंधक )रजनीश दुबे सुभाष, आदि लोग मौजूद रहे|












