अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़
ट्रिपल जंप,लंबी कूद समेत विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन
5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अरविंद और शिल्पी यादव रही अव्वल
संकल्प सवेरा,सराय ख्वाजा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक पुरूष/महिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 5000 मीटर के पुरूष वर्ग में दौड़ में अरविन्द टी0 डी0 पी0 जी0 कालेज जौनपुर, प्रथम, अवधेश कुमार, हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया, प्रयागराज, द्वितीय एवं अमेरिका यादव, समता पी0 जी0 कालेज, सादात
, गाजीपुर तृतीय स्थान तथा 5000 मीटर के महिला वर्ग में शिल्पी यादव पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर, प्रथम, प्रियाशूं कुमारी, पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महावि0 सैदपुर, गाजीपुर, द्वितीय एवं सुमन, हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया, प्रयागराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 110 मी0 बाधा दौड़ पुरूष वर्ग में रौशन कुमार गौतम, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर, प्रथम, गुलशन सोनकर, पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महावि0 सैदपुर, गाजीपुर,
द्वितीय एवं विजय कुमार गिरी, शहीद स्मारक महावि0, गाजीपुर ने तृतीय स्थान तथा 110 मी0 बाधा दौड़ महिला वर्ग में आंचल मौर्या, पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महावि0 सैदपुर, गाजीपुर प्रथम, साक्षी गुप्ता, शहीद स्मारक महावि0, गाजीपुर द्वितीय एवं प्रीती सरोज, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बाधा दौड़ के पुरूष वर्ग में दौड़ में अभिषेक राय, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर प्रथम, चन्द्र प्रकाश यादव,
बाबा जंगली महावि0, गाजीपुर, द्वितीय एवं रौशन कुमार गौतम, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर तृतीय स्थान तथा 400 मीटर बाधा दौड महिला वर्ग में अर्चना कुमारी, पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महावि0 सैदपुर, गाजीपुर प्रथम, रीमा, शहीद स्मारक महावि0, गाजीपुर द्वितीय एवं प्रीती सरोज, पी0 जी0 कालेज, गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जम्प के पुरूष वर्ग में प्रदीप कुमार श्री चन्दजी महाविद्यालय, पिलखिनी, जौनपुर प्रथम, अभिषेक चौरसिया, हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया,
प्रयागराज, द्वितीय एवं शुभम पाल, राजा हरपाल सिंह महावि0 सिंगरामऊं, जौनपुर तृतीय स्थान एवं ट्रिपल जम्प महिला वर्ग में कुमारी वन्दना, शहीद स्मारक महावि0, गाजीपुर प्रथम, साक्षी कश्यप, पं0 दीन दयाल उपा0 राजकीय महावि0 सैदपुर, गाजीपुर, द्वितीय एवं ममता हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया, प्रयागराज, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद पुरूष वर्ग में अभिषेक चौरसिया, हण्डिया पी0 जी0 कालेज, हण्डिया, प्रयागराज, प्रथम,
दीपक यादव, टी0 डी0 पी0 जी0 कालेज, जौनपुर द्वितीय, अजय भारद्वाज कौशिक महावि0, गाजीपुर तृतीय स्थान पर रहे।इस अवसर पर सचिव, खेलकूद परिषद प्रो0 ओम प्रकाश सिंह, अयोजन सचिव प्रो0 चन्द्रभान सिंह, डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, अशोक कुमार सिंह, भूतपूर्व सचिव, डॉ0 रामाश्रय शर्मा, प्रो0 शेखर सिंह, प्रो0 मुन्ना सिंह,
प्रो0 संजय कुमार, डॉ0 अच्छेलाल यादव, खेल सहायक रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ0 राजेश सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक विजय प्रकाश, अल्का सिंह चौहान, भानू प्रताप शर्मा आदि उपस्थित रहें।
निर्णायक की भूमिका में अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी दिनेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, श्यामजी, कृष्णा यादव, रविचन्द यादव, नीलेश यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।












