अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री मा0 तरुण शुक्ल के पैतृक आवास,हरबसपुर,जौनपुर पर विजयदशमी के पर्व पर “दिव्य प्रार्थना”अगरबत्ती के भब्य उद्घाटन समारोह के पश्चात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा मे “शस्त्र पूजन”किया गया । उपस्थित जन को संबोधित करते हुए तरुन शुक्ल ने कहा की आज अनीति पर नीति की विजय,अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है।प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व से समाज मे॑ व्याप्त बुराइयों को दूर करें और प्रभु राम के आदर्श एवं आचरण को शिरोधार्य कर संसार में अनिति,ब्यभिचार,कपट, छल-प्रपंच जो देश मे॑ अपना जाल बनाता जा रहा है उसे जड़ से समाप्त करना है। और यह तभी संभव है जब भारतवर्ष का प्रत्येक व्यक्ति स्वय॑ मे॑ प्रभू राम जैसा आदर्श स्थापित करें तथा जिस तरह से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया उसी तरह आसुरी प्रवृत्तियों का संहार करे।श्री शुक्ल बताया कि शास्त्र से व्यक्ति के चरित्र व संस्कार का जन्म होता है और शक्ति का धोतक शस्त्र जिससे शास्त्र की सुरक्षा की जाती है, इसलिए शास्त्र की रक्षा के लिए शक्ति अर्थात शस्त्र का पूजन सर्वदा सार्थक है।
प्रांतीय महामंत्री ने देश के नौजवानों का आह्वान किया कि राष्ट्र के अस्मिता की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के युवाओ की प्रेरणा स्त्रोत श्री हनुमानजी महराज है उक्त कार्यक्रम में डा.अजय दुबे प्रवक्ता टी डी पी जी बी.एड. विभाग, संरक्षक अखिल विद्यार्थी परिषद,चंद्र प्रकाश तिवारी उपा0 रा.बजरंग दल,रमेश मिश्र उपा0 अहिप,मनोज मिश्र उपा0 अहिप,अरविंद विश्वकर्मा विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल,विनय मौर्य एडवोकेट हिंदू एडवोकेट फोरम, संतोष त्रिपाठी(विभाग संयोजक प्रज्ञा भारती) जौनपुर डा.ब्रम्हमेश शुक्ल (कार्यालय प्रभारी राज्यमंत्री मा0 गिरीश यादव), जितेंद्र तिवारी,डीबीएस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील विश्वकर्मा कुँवर दुबे (अहिप)सहित जनपद के अनेक गणमान्य एवं हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।












