मछलीशहर। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला स्थित रामलीला मंच पर विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये जिला प्रचारक ओमप्रकाश जी ने कहा कि हिन्दू समाज सहनशील और उदार है।लेकिन शस्त्र पूजन एक संदेश है कि सहनशील और उदारवादी समाज भी शस्त्र की अहमियत समझता है ।
वह अपने शस्त्रों को कानून के दायरे के तहत अपनी आत्मरक्षा और समाज की रक्षा तथा राष्ट्रीय हित मे उठाने मे संकोच बिल्कुल नहीं करेगा। उन्होंने सामाजिक समरसता बनाये रखने पर जोर दिया। प्रमुख उपस्थित लोगों मे जिला कार्यवाह नन्दराज जी नगर प्रचारक अतुल जी , जिला व्यवस्था प्रमुख विमल मौर्या , राजेश कुमार , आदि थे। अध्यक्षता विनय तिवारी तथा संचालन नगर कार्यवाह अरविंद जी ने किया।












