2024 में अपना दल मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी:पप्पू माली
संकल्प सवेरा, जौनपुर। अपना दल यस पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय वाजिदपुर में संपन्न हुआ,,,,, आज इस मासिक बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल जी ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हरिहर प्रसाद पटेल ने किया,,, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली उपस्थित हुए,,
, आज की मासिक बैठक में मुख्य रूप से आगामी निकाय चुनाव एवं संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा किया गया बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव पप्पू माल ने कहा कि अपना दल यस पार्टी आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए एवं लोकसभा चुनाव 2024 एवं जिला संगठन विस्तार समेत आने वाला समय अपना दल यस पार्टी है के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण इसलिए हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों को बहुत ही मेहनत करने की आवश्यकता है 2023 एवं 2024 संगठन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है
हमारा प्रयास है कि निकाय चुनाव में हमारी पार्टी का रिजल्ट अच्छा हो निकाय चुनाव में हमारी पार्टी जनपद के कई टाउन एरिया एवं सभासद के सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी इसलिए संगठन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने की आवश्यकता है हमारे पार्टी में आज जिस प्रकार से हर समाज के लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे यह उम्मीद जग रहा है
कि आने वाला समय अपना दल एस पार्टी का होगा सिर्फ और सिर्फ हम सबको अपने संगठन को बूथ स्तर तक स्वस्थ एवं दुरुस्त बनाए रखना है आज जिस प्रकार से हर समाज के दबे कुचले वंचित की एक आशा की किरण के रूप में लोग अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की तरफ एक उम्मीद के रूप में देख रहे हैं और उन दबे कुचले वंचित समाज के लोगों को निराश नहीं करना है
अपने नेता अनुप्रिया पटेल के हाथों को उनकी ताकत को मजबूत प्रदान करने के लिए हम सबको 24 में 24 घंटे काम हम सब करते हैं तो उत्तर प्रदेश में अपना दल एस पार्टी सबसे ज्यादा लोकसभा सांसद सदस्य जीत कर संसद में पहुंचाने का कार्य हम सब कर पाए होली के शुभ मौके पर अपने कार्यकर्ताओं के बीच में फूलों का होली खेल कर एक दूसरे को गुलाब अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल जी ने कहा कि आने वाला समय अपना दल एस पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है संगठन का विस्तार एवं बूथ कमेटियों को चुस्त-दुरुस्त किया जा रहा है मिशन 2024 का फार्मूला तैयार कर लिया गया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित
अनिल जायसवाल जी मान सिंह पटेल जी जिला उपाध्यक्ष संदीप पटेल जी जयप्रकाश पटेल जी सुरेंद्र नाथ योगी जी मंजूश्री गौतम जी डॉ केशव प्रसाद पटेल जी डॉक्टर विजय पटेल जी डॉ राजेंद्र प्रसाद पटेल अजय पटेल जी रामधनी पटेल अमोल पटेल जी बृजेश कुमार गौतम जी राकेश यादव जी संजय मौर्या जी संतोष प्रजापति जी मुकेश उपाध्याय जी आदि लोग उपस्थित रहे














