जौनपुर,संकल्प सवेरा। अपना दल यस जिला कार्यालय वाजिदपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली रहे सर्वप्रथम सभी महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का संचालन करते हुए व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने कहां की यह त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव अपना दल यस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू माली ने कहा कि प्रथम चरण में हमारे यहां चुनाव होना सुनिश्चित हुआ है इसलिए हम सब के पास समय कम है और जिला अध्यक्ष को 31 मार्च तक सभी वार्डों के लिए उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर प्रदेश कमेटी को भेज देना है राष्ट्रीय कमेटी द्वारा एक कमेटी प्रत्येक जिला में बनाया गया है जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष को प्रदेश कमेटी को दो दो लोगों का नाम फाइनल कर प्रदेश कमेटी को भेजना होगा 31 मार्च तक किसी भी हाल में नाम भेजना है इसलिए 1 अप्रैल के बाद कैंडिडेट घोषित हो जाएंगे तो हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि जो भी कैंडिडेट जिस वार्ड से घोषित हो रहा है उस कैंडिडेट के लिए हमारे जिला कमेटी द्वारा हर वालों के लिए एक एक कमेटी बनाई जा रही है और वह कमेटी की यह जिम्मेदारी होगी कि जो कैंडिडेट घोषित हो उन को जिताने का उनको चुनाव लड़ाने का पूरी जिम्मेदारी उस कमेटी की होगी जो भी उम्मीदवार बगावती तेवर अपना आएगा पार्टी उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी हमारा प्रयास होगा कि अपने घोषित उम्मीदवार को जिताने के लिए तन मन धन से हम सबको हर घर तक पहुंचना होगा हर दरवाजा तक अपने नेता बहन अनुप्रिया पटेल की जो सोच है उनका जो मिशन है उन्होंने जो पिछड़े दलितों वंचितों के लिए लोकसभा से लेकर सड़क तक उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ने का कार्य कर रही है उसको हमको बताना होगा अपने नेता का लोकसभा में दिया गया भाषण अपने क्षेत्र में किए गए कार्य पार्टी द्वारा पिछड़े दलितों वंचितों अधिकार की लड़ाई हमारी नेता अनुप्रिया पटेल लड़ रहे हैं
वह सब सारी बातें अपने सभी मतदाताओं भाइयों को बताना होगा और समझाना होगा यह हमारा पिजन है यह हम जिला पंचायत की सबसे ज्यादा सीट जीत के आते हैं तो बिना अपना दल यस के सहयोग से जिले की प्रथम कुर्सी बिना अपना दल के सहयोग पर कोई नहीं बैठ पाएगा और यही विजन हमारा 2022 का मुख्य हथियार होगा हम यही हथियार के माध्यम से 2022 में पर अनुप्रिया पटेल को सीएम और डिप्टी सीएम की कुर्सी तक पहुंचा सकते हैं अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष विनय पटेल जी ने कहा कि जो भी आवेदक जिला पंचायत चुनाव लड़ने के लिए किए हैं और जो नहीं किए हैं वह सभी जो करना चाहते हैं जो चुनाव लड़ना चाहते हैं 29 मार्च तक जिला पंचायत का फार्म हम से प्राप्त कर लें और अपनी तैयारी में लग जाए और जो भी कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला पंचायत के अलावा ग्राम प्रधानी बीडीसी का चुनाव लड़ना चाहता हूं वह भी अपने अपने क्षेत्र में जाकर दिन रात मेहनत कर चुनाव जीतने का कार्य करें चीज की आवश्यकता किसी भी कार्यकर्ता को कुछ पड़ती है तो कोई भी समस्या आती है तो हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जी को संपर्क कर सकते हैं उनके समस्या का समाधान किया जाएगा अंत में सभी जिला के सम्मानित वासियों को राष्ट्रीय प्रदेश कमेटी के शुभचिंतक कार्यकर्ता बंधुओं को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं आप लोग होली का यह त्यौहार बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं यही हमारा शुभ कामना है आप सभी को लिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अपना दल लाल प्रताप पाल जी सुरेश शर्मा जी उदय सिंह विनोद यादव जी राकेश मौर्या संतोष पटेल मनोज दुबे जी संतोष सिंह बब्बू बच्चा भैया जी राकेश यादव जी राम लखन पटेल जी मास्टर साहब संजय निषाद मनोज विश्वकर्मा जी रमेश चौहान शंकर लाल कनौजिया राधेश्याम कनौजिया मनोज दुबे आदि लोग उपस्थित रहे












