विद्यार्थियों का वार्षिक प्रतियोगी परीक्षा हुई संपन्न छात्र-छात्राओं ने किया बढ़-चढ़कर प्रतिभाग
संकल्प सवेरा,बरईपार( जौनपुर)बरईपार क्षेत्र के कटका ग्राम सभा में स्थित राज मॉडर्न हाई स्कूल मैं रविवार को विद्यालय के ही कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं का वार्षिक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया
जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर के प्रतिभाग किया जिसमें लगभग सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इंद्रकेश यादव और प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश सिंह एवं सहयोगी अध्यापक विनय मिश्रा
सीमा विश्वकर्मा राकेश तिवारी जबरनाथ यादव रंजना गुप्ता रंजना सिंह जितेंद्र यादव की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई परिणाम आने के बाद आने वाले अग्रिम समय में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा जिससे आने वाले समय में छात्रों का हौसला बुलंद बना रहे













