संकल्प सवेरा जौनपुर जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, जिला योजना समिति मनीष कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना 17 अगस्त 2021 द्वारा जिला पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का निरर्वाचन कराए जाने का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह मोबाइल नंबर 7348207800 एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव मोबाइल नंबर 7905187529 को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया जाता है। ये नामित अधिकारी जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत आदेशों एवं निर्देशों के अंतर्गत नाम निर्देशन से लेकर मतदान एवं मतगणना कार्य अपनी देख-रेख में ससमय संपन्न कराएंगे।












