किसान क्रय केंद्र प्रभारी की मनमानी से अन्नदाता परेशान
सरायख्खाजा,संकल्प सवेरा जौनपुर। किसानों की हमदर्दी भाजपा सरकार में मे धान बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबर है।मेहरावां धान क्रय केंद्र प्रभारी हफ्ते भर से केन्द्र से गायब है और किसान अपना धान ओने पैने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। बताया गया है कि केंद्र प्रभारी हफ्ते भर से केन्द्र को बंद कर दिया है जिसके कारण अन्नदाता परेशान हैं।
केन्द्र प्रभारी पर आरोप है कि वह बिचौलियों से सांठगांठ कर उनका धान क्रय केंद्र पर एक मुश्त खरीद कर गोदाम भर लिया लेकिन किसानों को बोरा न होने का बहाना बनाकर टाल मटोल करता है। अन्नदाता किसान की आय दोगुनी करने की कौन कहे उनकी आमदनी घट गई।
सरकारी खरीद दो हजार रुपए के लगभग है जब कि व्यापारीयों को पन्द्रह सौ रुपए में ही देने को मजबूर हैं। किसान अपना धान मजबूरी में औने पौने दाम पर बेचकर अपना कामकाज चला रहें हैं । क्षेत्रीय किसानो ने केन्द्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की जहां मांग किये है वहीं सरकार के खिलाफ भी आक्रोशित हैं।












