अंजुमन गुलमान-ए अशरफ़ कमेटी ने पत्रकार मोहम्मद अरशद को किया सम्मानित
दो दिवसीय ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में हजारों लोग होते है शामिल

जौनपुर,संकल्प सवेरा। खेतासराय नगर का प्रसिद्ध जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कस्बे के प्रमुख मार्गों को दुल्हन की तरह सजाने वाले विभिन्न अंजुमन के पदाधिकारियों और पत्रकारों को सम्मानित किया । सोशल मीडिया के माध्यम से देश दुनिया में प्रसारित होने से आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश दिखाई देता है ।
दो दिवसीय इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए । कस्बे की अंजुमन गुलमान-ए अशरफ सजावट कमेटी समेत दो दर्जन कमेटी ने भव्य तरीके से आकर्षक किया था ।
जिसे मीडिया के माध्यम से देश दुनिया मे पहुचाने वाले युवा पत्रकार मोहम्मद अरशद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस सम्मान को देने वाले गुलमान-ए अशरफ़ सजावट कमेटी के लोगों ने कहा कि स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित करना उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है ।
इस मौके पर अब्दाल असरफी,शाहनवार अंसारी,संदीप सिंह, आलमजेब असरफी, सादाब वारसी,तबरेज असरफी,वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत सिंह मौर्य, युसूफ खान, खालिद शाह,भानु सिंह, नौशाद मंसूरी, देवेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने प्रसन्नता जताई है












